कौशाम्बी की जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना मेरा उद्देश्य।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कौशाम्बी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद कौशाम्बी स्थित सम्राट उदयन सभागार में मा. जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
Nayer Azam /कौशाम्बी। लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद कौशाम्बी स्थित सम्राट उदयन सभागार में मा. जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पहुंचे। विभागीय अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपभोग नियमानुसार किया जाए। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन इकोनॉमिक स्टेट बनाने के लिए जनता और अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण।
उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” का मुख्य उद्देश्य आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।