उत्तर प्रदेश

कौशांबी में इफ़्तार दावत का आयोजन, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ

NIT-News

कौशांबी। जनपद के पुरख़ास गाँव में पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर एक भव्य इफ़्तार दावत का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के सभी वर्गों के लोग—बड़े, बुजुर्ग, करीबी दोस्त और साथी—बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक साथ रोज़ा इफ़्तार कर आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकता का संदेश दिया तथा देश और दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआ की।
इस अवसर पर देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अली अहमद (कौशांबी), समाजसेवी खुर्शीद अहमद, पूर्व प्रधान कमर अंसारी (खोपा), पूर्व प्रधान इसरार अहमद, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अहमद सहित प्रकाश गाँव के वरिष्ठ जन तथा यूसुफपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे से मुलाक़ात कर रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, सौहार्द व एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। इफ़्तार दावत के आयोजक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता फैसल अली ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों, बुजुर्गों और साथियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे को मज़बूत करने का काम करते हैं। इफ़्तार दावत का माहौल पूरी तरह रूहानी और भाईचारे से सराबोर रहा, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमज़ान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button