खेल
कोपागंज में युवक पर हमले के मामले में तीन नामजद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
कोपागंज के शाहपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।

Dinesh Prajapati
कोपागंज के शाहपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में शाहपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र कैलाश राजभर ने बताया कि 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह गांव में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान दुर्गेश, रमेश और सुरजीत पुत्र हरिलाल वहां आए और उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में अजीत कुमार के मुंह और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।अजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।कोपागंज थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




