लखनऊ, 6 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर ओमेक्स लिमिटेड ने ओमेक्स मेट्रो सिटी, किसान पथ और ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप, गोमतीनगर विस्तार में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के दौरान ओमेक्स के कर्मचारियों समेत उनके परिवार और बच्चे भी शामिल हुए। सभी कर्मचारियों, उनके परिवार और बच्चों के हाथों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे देखने को मिले। पौधरोपण अभियान के दौरान सभी ने उत्साह के साथ सहयोग किया। इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के बिजनेस हेड, अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि हरियाली हमारे स्वस्थ भविष्य की नींव है। ऐसे में जरूरी है कि अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा रखने का प्रयास करें। हम सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि भविष्य में स्वच्छ हवा में सांस ले सकें। स्थिरता कोई विकल्प नहीं है, यह एक आवश्यकता है। पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता पैदा करना और ग्रह की सुरक्षा में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। ओमेक्स लिमिटेड अपने विकास दर्शन के हर पहलू में स्थिरता को एकीकृत करने में विश्वास करता है। यह आयोजन ओमेक्स की हरियाली, स्वच्छता और स्वस्थ कल के लिए योगदान देने की यात्रा में एक और मील का पत्थर है।
Related Posts
दीपावली पर समूह के बनाए दियों से जगमगाएंगे गांव शहर (NIT News – 25 October 2024)
एन.आई.टी. ब्यूरो लखनऊ : दीपावली पर समूह के बनाए दियों से जगमगाएंगे गांव शहर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों से…
एन.आई.टी. ब्यूरो लखनऊ : दीपावली पर समूह के बनाए दियों से जगमगाएंगे गांव शहर स्वयं सहायता समूह के उत्पादों से…
राजीव कृष्ण यू.पी के नए कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए
1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण यू.पी के नए कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के पांचवे…
1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण यू.पी के नए कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के पांचवे…
विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत रू 12 अरब 30 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद के निर्देशों के क्रम में विधान मण्डल के दोनों सदनों के…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद के निर्देशों के क्रम में विधान मण्डल के दोनों सदनों के…