अपराध

एसपी ने मऊ में किया रूट मार्च:अलविदा जुमा और ईद के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

यह मार्च ईद के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस अधीक्षक इलमारन जी ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज और ईद के त्योहार के लिए पूरे जनपद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिनेश कुमार प्रजापति /मऊ जिले के अति संवेदनशील नगर क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने अलविदा जुमा की नमाज के मद्देनजर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। यह मार्च ईद के त्योहार से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस अधीक्षक इलमारन जी ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज और ईद के त्योहार के लिए पूरे जनपद में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की एक कंपनी और दो प्लाटून भी तैनात की गई हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि कल पूरे जिले में 461 ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी और अलग-अलग स्थानों पर इसके समय भिन्न होंगे। सुरक्षा तैयारियों के तहत फुट पेट्रोलिंग की जा रही है और सिविल पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला और थाना स्तर पर सभी संबंधित पक्षों के साथ बैठकें की गई हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी आयोजन परंपरागत और नियमानुसार हों, तथा किसी भी नए आयोजन की अनुमति नहीं होगी। मऊ एक संवेदनशील जिला है, जिसके कारण हर साल बाहर से अतिरिक्त बल तैनात किया जाता है। इस वर्ष भी पीएसी की एक कंपनी और दो प्लाटून पूरे जिले में तैनात की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button