खेल

एजी हरियाणा के रवि पुरुष एकल में चैंपियन

उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता

न्यू इर्न्फोमेशन टुडे न्यूज
प्रयागराज। एजी हरियाणा के रवि ने उत्तर क्षेत्रीय भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष एकल के खिताब पर कब्जा जमाया।  अमिताभ बच्चन कीड़ा संकुल (मेयोहाल) में शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में रवि ने एजी हिमाचल के कार्तिक जिंदल को दो सीधे सेट में 21-18 और 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि प्रधान महालेखाकार (ऑडिट वन) राजकुमार और विशिष्ट अतिथि महालेखाकार डॉ. सुरेंद्र कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया।
समन्वयक लोकेश नाथ त्रिपाठी और कल्याण सहायक अस्करी अब्बास ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष उपमहालेखाकार (प्रशासन) शैलेश कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन और शादाब रजा ने कार्यक्रम का संचालन किया। मैचों में सीएजी के राजेश कुमार राजपूत (मेघालय), विश्वजीत घोष (असम), शिव कुमार (तमिलनाडु) और ठाकुर चरणजीत सिंह (हरियाणा) ने रेफरी का दायित्व निभाया। इस मौके पर आरएसओ प्रेम कुमार, आरएस बेदी, मनीष गुप्ता, दिनेश कपूर, एमएच चौधरी, अरविंद कुमार, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button