उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया अपना घर आश्रम का निरीक्षण

लखनऊ : 17 दिसम्बर, 2024 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा0 बबीता सिंह चौहान ने आज लखनऊ में महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित अपना घर आश्रम गोमतीनगर लखनऊ का निरीक्षण किया। संस्था में वर्तमान में 100 की स्वीकृति क्षमता के सापेक्ष 60 अन्तःवासी निवासरत हैं, उक्त संस्था मानसिक मंदित महिलाओं हेतु संचालित की जा रही है। अध्यक्ष के निरीक्षण में साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। अध्यक्ष ने संस्था का रसोईघर, शौचालय, डिस्पेन्सरी, संवासिनी कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया, जिसमें समस्त व्यवस्थायें उच्च कोटि की पायी गयी। अध्यक्ष ने अंतःवासी किशोरियों के लिए रोजगारपरक किशोरियों/महिलाओं से उनकी शिक्षण संबंधी एवं उनसे उनकी रूचि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ श्री विकास सिंह संस्था अधीक्षिका सुश्री निहारिका जोशी उपस्थित रही।
मा0 अध्यक्ष द्वारा गृह की अंतःवासिनियों को उनके घरवालां से सम्पर्क कर यथासम्भव उनके घर भेजने का प्रयास करने हेतु परामर्श दिया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *