उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.
उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा 1 ट्रिलियन एकोनोमी वाला राज्य।उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा 1 ट्रिलियन एकोनोमी वाला राज्य।

लखनऊ / फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) दिनांक 23.02.2026
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में आज अंतरराष्ट्रीय निवेशकों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में सिल्के सिचर, (ग्लोबल अफेयर्स एंड इकोनॉमिक्स – इंडो-पैसिफिक एंड चाइना अफेयर्स, ZVEI) तथा मार्कस शाइबोल, CEO EA Elektro‑Automatic GmbH के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। साथ ही श्री मौर्य जी ने वैश्विक उद्योग अग्रणी कंपनियों Siemens तथा NXP Semiconductors सहित अन्य जर्मन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में व्यापार और उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए निमंत्रण दिया।
इस बैठक में जर्मन निवेशकों के साथ प्रतिनिधिमंडल के श्री सुनील शर्मा जी, माननीय मंत्री, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक, आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एवं श्री संजीव सिंह, विशेष कार्याधिकारी, मुख्यमंत्री सम्मिलित हुए।
उप मुख्यमंत्री ने निवेश प्रस्तुतीकरण में प्रदेश की उपलब्धियों से अवगत कराया —
– निवेश मित्र” पोर्टल के माध्यम से उद्योग स्थापना की सभी स्वीकृतियां एक ही मंच पर उपलब्ध हैं
– प्रदेश में विशाल उपभोक्ता बाजार, कुशल मानव संसाधन और उत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध है
– एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर एवं लॉजिस्टिक पार्क निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहे हैं
– खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल एवं कृषि आधारित उद्योगों में विशेष संभावनाएं हैं
बैठक में उपस्थित विदेशी प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, त्वरित स्वीकृति प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की गंभीर रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सक्रिय सहयोग और स्पष्ट नीतिगत ढांचा निवेश के लिए अत्यंत सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है।
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को और सरल बनाया जाएगा तथा उद्योगों की स्थापना में आने वाली सभी प्रशासनिक बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता निवेश युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करेगा तथा किसानों, लघु उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की आय में भी वृद्धि होगी।
बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई और उत्तर प्रदेश में भविष्य के औद्योगिक सहयोग के लिए कई संभावित प्रस्तावों पर सहमति बनी। राज्य सरकार ने निवेशकों को प्रदेश में उद्योग स्थापित करने हेतु आमंत्रित करते हुए हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाया।



