उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने नागरिक सुरक्षा के 62वें स्थापना दिवस पर वार्डेनों को सम्मानित किया।

(एन.आई.टी. ब्यूरो) लखनऊ
लखनऊ, नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस की 62वी वर्षगांठ के अवसर पर नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक अभय कुमार प्रसाद ने परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके तत्पश्चात आपदाओं में सजग एवं अहम भूमिका निभाई वाले नि:स्वार्थ उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डेनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि अभय कुमार प्रसाद (IPS) डी.जी.पी/निदेशक का स्वागत चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरूप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ आफीसर ऋतुराज रस्तोगी एवं उप नियंत्रक अनीता प्रताप ने किया। स्वागत भाषण में चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा कहा कि वर्ष 2024 में सिविल डिफेन्स लखनऊ के स्वयंसेवकों द्वारा किये गये कार्यो से डीजी को अवगत कराया और यह भी बताया कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव में लखनऊ सिविल डिफेन्स द्वारा 297 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा हेतु व्यवस्था की गयी। जिसमें दिव्यांगजनों व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायाता हेतु मतदाता मित्र के रूप में 595 स्वयंसेवकों के द्वारा यह कार्य किया गया। डीजी ने सभी स्वयं सेवको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर डीजी ने सर्वप्रथम राष्ट्रपति महोदया द्वारा स्थापना दिवस पर भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया, इसी क्रम में चीफ़ वार्डेन ने माननीय प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री जी का संदेश पढ़कर सुनाया। तत्पश्चात डिप्टी चीफ़ वार्डेन ने डीजी सिविल डिफेंस भारत सरकार एवं सचिव सिविल डिफेंस भारत सरकार का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया
डीजी ने अमरनाथ मिश्र को डीजी डिस्क मिलने पर बधाई दी और कहा कि इन स्वयंसेवकों की निस्काम सेवा प्रशंसनीय है और उनके द्वारा समय-समय पर समाज के लिए किये गये कार्य निस्काम सेवा को परिभाषित करते है। डीजी ने युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग समाज की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सके। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सर्वश्री अमरनाथ मिश्र, गुरप्रीत सिंह सेठी, ऋतुराज रस्तोगी, अनीता प्रताप, सुमित मौर्या, मनोज कुमार वर्मा, ममता रानी, रेखा पाण्डेय, मुकेश कुमार, संजय जौहर, सुनील कुमार शुक्ला, प्रवीन श्रीवास्तव, सुनील यादव, हरीश कुमार, हेमन्त कौशल, सुमित साहू, जावेद जैदी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, नफीस अहमद, दिनेश माथुर, रामगोपाल सिंह, अरविन्द मिश्र, संतोष, डा. पंकज, रीता पटेल, माजिद खान, सतेन्द्र शर्मा, मो0 गुफरान, प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों वार्डेन उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *