लखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं प्रदेश के व्यापारियो ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना की,

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वित्त मंत्री ने सभी सेक्टर को छूने की कोशिश की

व्यापारी बोले :- मध्यम, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को 3822 करोड़ रुपये के प्रस्तावित फंड मिलने एवं पावरलूम बुनकर, वस्तु एवं गार्मेटिंग, खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने से व्यापारियों को होगा लाभ: संजय गुप्ता

लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी बनने से लखनऊ में व्यापार बढ़ेगा , लखनऊ का होगा विकास : संजय गुप्ता

लखनऊ- फरवरी, बुधवार ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में “बजट चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन हुआ प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सजीव प्रसारण देखते हुए व्यापारियों ने बजट चर्चा कार्यक्रम में पेश किए गए बजट पर विस्तृत चर्चा की
बजट चर्चा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्याय गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई, नगर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ,राजेश गुप्ता, प्रवीण मिश्रा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे व्यापारियो ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना की,
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वित्त मंत्री ने सभी सेक्टर को छूने की कोशिश की तथा इस बजट के माध्यम से प्रदेश का चौमुखी विकास होगा तथा व्यापारियों एवं उद्योगों को भी लाभ होगा उन्होंने कहा धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने से प्रदेश के कई जिलों के व्यापारियों को सीधा लाभ होगा तथा लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी जिससे बाजार में आर्थिक गति को बल मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बचत चर्चा के दौरान कहा
केंद्र सरकार ने व्यापारियों को भी एमएसएमई की परिभाषा में शामिल कर लिया है अतः एमएसएमई सेक्टर को 3822 करोड रुपए के प्रस्तावित फंड का लाभ मिलेगा उन्होंने कहा प्रदेश सरकार के बजट से प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार जगत को परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से गति मिलेगी पावरलूम बुनकर, वस्तु एवं गार्मेटिंग, खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने से व्यापारियों को लाभ होगा बजट चर्चा के दौरान सभी पदाधिकारियों ने लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी बनाने की योजना का स्वागत किया व्यापारियों ने कहा इससे लखनऊ में पर्यटकों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि होगी जिससे लखनऊ के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा तथा लखनऊ का और अधिक विकास होगा संजय गुप्ता ने सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बालिकाओं के विवाह के लिए 50000 से बढ़कर ₹100000 सहयोग राशि करने पर भी संतोष जताया तथा रोजगार एवं बुनियादी ढांचे पर तथा ऊर्जा के क्षेत्र में तथा कृषि योजनाओं को बढ़ावा देने को भी व्यापार एवं उद्योग से जोड़ते हुए इसे सकारात्मक बताया साथ ही साथ व्यापारियों ने औद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहन देने एवं डिफेंस कॉरिडोर के लिए 2000 करोड रुपए के प्रावधान पर भी संतोष जाहिर करते हुए व्यापार एवं उद्योग से जोड़ते हुए इसे व्यापारियों के लिए लाभकारी बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button