अपराध
इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला
उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, घायल की मां ने गावं के ही लोगों पर हत्या के इरादे से हमला करने की बात कही है।

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डिप्टी कमिश्नर के छोटे भाई अपने ही घर के आंगन में रक्तरंजित हालत में पाए गए। हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से उनके पेट पर इतना घातक वार किया कि उनकी आंतें बाहर आ गईं।
उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, घायल की मां ने गावं के ही लोगों पर हत्या के इरादे से हमला करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, पाली थाने के मुड़रामऊ गावं निवासी रावेंद्र कुमार डिप्टी कमिश्नर है। घर पर मां गोमती (78) व छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते है। मां गोमती के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठीं, तो आंगन में विजय पड़ा दिखा। उसके पास जाकर देखा, तो वह खून से सना था।