लखनऊ

इंदिरा नगर स्थित KTL कार सर्विस सेंटर के सामने रोज़ाना बड़ी संख्या में गाड़ियां  का जखीरा

गोविन्द कुमार प्रजापति

लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित KTL कार सर्विस सेंटर के सामने रोज़ाना बड़ी संख्या में गाड़ियां लाइन से खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है_ सड़क के किनारे और कई बार सड़क के बीच तक खड़ी गाड़ियों की वजह से आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस के लिए आने वाली गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से पार्क नहीं कराया जाता, जिससे यातायात प्रभावित होता है और अक्सर जाम लग जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि सड़क पर यातायात सामान्य रह सके ।बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक ने पहले भी दो बार यहां अतिक्रमण हटवाकर सड़क को खाली कराया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से वही स्थिति बन गई। सर्विस के लिए आने वाली गाड़ियां सड़क किनारे और सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है* ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button