आर.डी.एस.ओ. में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
आर.डी.एस.ओ. के महानिदेशक, श्री प्रभास दनसाना की अध्यक्षता में दिनांक 25.03.2026 को आर.डी.एस.ओ. में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

गोविन्द प्रजापति
आर.डी.एस.ओ. के महानिदेशक, श्री प्रभास दनसाना की अध्यक्षता में दिनांक 25.03.2026 को आर.डी.एस.ओ. में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही महादेवी वर्मा जी की जयंती के अवसर पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की कार्मिक श्रीमती माधवी वर्मा द्वारा महादेवी वर्मा जी के कृतित्व पर प्रस्तुति दी गई। बैठक में महानिदेशक महोदय ने पिछली तिमाही में राजभाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों से अधिकाधिक कार्य राजभाषा में करने का आग्रह किया।
आर.डी.एस.ओ. की मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. वीणा कुमारी वर्मा ने समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए राजभाषा संबंधी क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। राजभाषा अधिकारी श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा विषयगत तिमाही की राजभाषा से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। संगठन के श्री मनोज कुमार,संयुक्त निदेशक/ईएमएस द्वारा “विद्युत का झटका लगने के कारण, प्रभाव और बचाव” विषय पर प्रस्तुति राजभाषा में दी गयी।




