रेलवे बोर्ड के आदेशों के अनुपालन में आरडीएसओए लखनऊ में दिनांक 02.03.2026 को भगवान बिरसा मुंडा ऑडिटोरियम में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वा तीर्थष् में आयोजित अपनी प्रथम बैठक में स्वीकृत सेवा संकल्प प्रस्ताव पर विस्तार से विचार.विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री प्रभास दनसानाए महानिदेशकध्आरडीएसओ ने की।
इस अवसर पर संकल्प के प्रावधानों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को इसके मूल भाव को आत्मसात करते हुए संगठन में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इसे संगठन की कार्य संस्कृति में समाहित करने का संकल्प लिया।