लखनऊ

आरडीएसओ के , श्री प्रभास दनसाना नए महानिदेशक के  पद पर कार्यभार ग्रहण किया

श्री प्रभास दनसाना ने 17 फरवरी 2026 को आरडीएसओ  के महानिदेशक के  पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वे भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।

NIT न्यूज

श्री प्रभास दनसाना ने 17 फरवरी 2026 को आरडीएसओ  के महानिदेशक के  पद पर कार्यभार ग्रहण किया। वे भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।

श्री दनसाना ने राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। महानिदेशक/आरडीएसओ की नियुक्ति से पूर्व वे रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक, यातायात परिवहन (एम) के पद पर कार्यरत थे, जहाँ वे राष्ट्रीय स्तर पर माल ढुलाई संचालन एवं नीतिगत मामलों की देखरेख कर रहे थे। जून 2024 से वे कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) के निदेशक मंडल में अंशकालिक सरकारी निदेशक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं, जहाँ वे बहु-मोडल लॉजिस्टिक्स एवं कंटेनरयुक्त माल परिवहन से संबंधित रणनीतिक निर्णयों में योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे पिपावाव रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी अंशकालिक सरकारी निदेशक रहे हैं।

श्री दनसाना ने वर्ष 1991 में भारतीय रेल सेवा में प्रवेश किया और तीन दशकों से अधिक के अपने विशिष्ट कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे दक्षिण पूर्व रेलवे एवं पूर्व रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं। इन पदों पर उन्होंने वाणिज्यिक रणनीतियों को सुदृढ़ करने तथा माल एवं यात्री परिचालन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में उन्होंने समयपालन में सुधार तथा उपनगरीय रेल सेवाओं में नवाचारपूर्ण उपायों की शुरुआत की। मेट्रो रेल कोलकाता में मुख्य यातायात प्रबंधक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली के क्रियान्वयन का नेतृत्व किया, जिससे यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

आरडीएसओ के महानिदेशक के रूप में श्री दनसाना भारतीय रेल में अनुसंधान, मानकीकरण, नवाचार एवं तकनीकी उन्नयन को और सशक्त करेंगे, जिससे आधुनिकीकरण, सुरक्षा संवर्धन तथा क्षमता वृद्धि के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button