आम्रपाली दुबे की ‘CID बहू’ का ट्रेलर रिलीज, अपने ही घर में दिखीं जासूसी करती, एकदम झक्कास
भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की नई फिल्म 'सीआईडी बहू' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है और खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शक आम्रपाली दुबे के नए जासूसी अवतार की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। देखिए ट्रेलर
भोजपुरी फिल्मों की स्टार आम्रपाली दुबे की मच अवेटेड फिल्म ‘सी.आई.डी बहू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह चर्चा में है। ट्रेलर को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस आम्रपाली दुबे के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
‘सीआईडी बहू’ के ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक बेहद अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं। वह अपने ही घर में रहकर जासूसी करती दिखाई देती हैं। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलने वाला है। पारिवारिक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ भावनात्मक सफर पर भी ले जाती नजर आएगी।सीआईडी बहू’ को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘यह मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वो इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।’सीआईडी बहू’ को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘यह मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वो इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।’सीआईडी बहू’ को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘यह मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वो इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।’
![]()
आम्रपाली दुबे की बात करें, तो वह भोजपुरी सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उनका किसी फिल्म में होना ही हिट होने की गारंटी मान लिया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली की जोड़ी निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। हालांकि, एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के साथ खूब काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 25-35 लाख रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा वह स्टेज शोज और सोशल मीडिया से भी मोटी कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे की नेट वर्थ 30 करोड़ रुपये बताई जाती है।




