मनोरंजन

आजमगढ़: नए शैक्षिक सत्र पर मॉडर्न स्कूल में बच्चों का भव्य स्वागत, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

अप्रैल इंग्लिश मीडियम मॉडर्न स्कूल बरदह में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

नवीन प्रजापति

आजमगढ़ 01 अप्रैल इंग्लिश मीडियम मॉडर्न स्कूल बरदह में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
प्रधानाध्यापक मनोज राय ने बताया कि विद्यालय में पहले दिन सभी बच्चों का स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बेचई सरोज उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा बच्चों को रिजल्ट कार्ड भी वितरित किए गए। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और नियमित अध्ययन पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विधायक बेचई सरोज द्वारा बच्चों के रिजल्ट कार्ड भी वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button