उत्तर प्रदेश
आजमगढ़: जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मुरली प्रजापति /आजमगढ़ 01 अप्रैल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।