खेल

अहमदाबाद में नीदरलैंड्स पर कहर बनकर टूटे शिवम दुबे, T20 World Cup में: IND vs NED

भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की।

भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने डच टीम के खिलाफ मात्र 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। दुबे ने ये पारी ऐसे समय में खेली है, जब टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा।

दुबे के अलावा भारत के अन्य किसी भी बल्लेबाज ने इस स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बनाए। दुबे की पारी की ही नतीजा था कि टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 193 रन बनाए और नीदरलैंड्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button