उत्तर प्रदेश
अपनों के बीच मुख्यमंत्री: भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी को देंगे आशीर्वाद, गोरखपुर के विकास की रफ्तार भी परखेंगे सीएम योगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। वह भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की बेटी की शादी में शामिल होंगे। वर एवं वधु को आशीर्वाद देंगे।

Govind Kumar
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। वह भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की बेटी की शादी में शामिल होंगे। वर एवं वधु को आशीर्वाद देंगे। सीएम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।सीएम शाम लगभग 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम गोरखपुर क्लब पहुंचेंगे। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की बेटी की शादी में शामिल होंगे। यहां से निकलकर सीएम के गोरखनाथ मंदिर जाने की संभावना है।सीएम ने इससे पहले दोपहर बाद 2:30 बजे विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इसके लिए बजट जारी किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इसी महीने में सभी विधायक प्रस्ताव दे दें। उन्होंने कहा कि जनहित के लिए जरूरी प्रस्तावों को भेजा जाए। विधायकों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कई क्षेत्रों से प्रस्ताव भेजे भी जा चुके हैं। इस बैठक के बाद कई विधायक प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए




