उत्तर प्रदेश

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहरत वृद्ध जन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सोहावल-अयोध्या।  थाना रौनाही परिसर में अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धजनों के हित में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सुयेश प्रजापति सोहावल-अयोध्या।  थाना रौनाही परिसर में अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धजनों के हित में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौनाही  प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज ने किया ।कार्यक्रम की शुरुआत दि आयुष्मान फाउंडेशन की ओर से थाना प्रभारी का बुके, स्मृति चिन्ह एवं पटका भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों का सम्मान करते हुए थाना प्रभारी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में थाना प्रभारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि सरकार द्वारा वृद्धजनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई कानून बनाए गए हैं। लेकिन अक्सर बुजुर्ग अपने ही बच्चों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते, जिससे वे स्वयं कष्ट सहते रहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनकी सेवा को अपना कर्तव्य समझें।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो बुजुर्ग संबंधित संस्थाओं, स्वयं सेवकों या पुलिस प्रशासन से सहायता ले सकते हैं। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी को अपना संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। जिससे कि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके। कार्यक्रम में दि आयुष्मान फाउंडेशन के संस्थापक पवन पटेल, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, पुष्पेंद्र पांडेय, जलज मौर्या, गजेंद्र प्रताप सिंह, विकास वर्मा एवं धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button