मनोरंजन

अक्षय कुमार कहते हैं, “मेरी पत्नी लेखिका हैं, लेकिन मैंने कभी कोई किताब नहीं पड़ी!”

मुंबई: व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून का आने वाला एपिसोड सिर्फ़ रोमांचक स्पिन्स ही नहीं, बल्कि दिल छू लेने वाले और मज़ेदार लम्हे भी लेकर आ रहा है। शो के दौरान अक्षय कुमार ने अपने पढ़ने की आदतों पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जब उनकी बातचीत कंटेस्टेंट यश से हुई। अपना परिचय देते हुए यश ने अपनी ज़िंदगी को एक दिलचस्प अंदाज़ में समझाया। उन्होंने कहा, “मेरी लाइफ़ भी व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून के पहिए जैसी है, पहिए का कांटा कहाँ रुकेगा मुझे भी नहीं पता।” यश ने बताया कि वह पढ़ाई और पेशे से मरीन इंजीनियर हैं, लेकिन पिछले 10 सालों से कार्टून स्क्रिप्ट लिख रहे हैं और मुंबई इंडियंस के लिए एंकर भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कई कार्टून शोज़ के लिए लिखा है और रोहित शेट्टी की तीन प्रोजेक्ट्स— गोलमाल, लिटिल सिंघम और सिम्बा —के लिए भी स्क्रिप्ट लिखी है। मज़ाकिया अंदाज़ में उन्होंने जोड़ा कि अब वह सूर्यवंशी के लिए भी लिखने का इंतज़ार कर रहे हैं “हेलिकॉप्टर पकड़ के सूर्यवंशी की एंट्री हो, मैं उसके लिए भी लिखूँ।” यश की जर्नी से प्रभावित होकर अक्षय ने कहा, “तो मतलब आप एक राइटर हैं।” तभी बातचीत ने अचानक नया मोड़ लिया। अक्षय ने दिल खोलकर स्वीकार किया, “आपको पता है मैंने ज़िंदगी में आज तक एक भी किताब नहीं पढ़ी है। मैं चेहरे पढ़ता हूँ। सच बताऊँ, मेरी पत्नी राइटर हैं और मुझे लगता है वो दिन में एक किताब ज़रूर पढ़ती हैं। बाय गॉड, मैंने एक भी किताब नहीं पढ़ी। मैंने सिर्फ़ चेहरे पढ़े हैं। सच कहता हूँ, चेहरे से बढ़िया किताब कोई नहीं होती।” उनकी ईमानदार और मज़ेदार बात सुनकर सब हँसी से लोटपोट हो गए और शो में एक और यादगार पल जुड़ गया। देखिए व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून, अक्षय कुमार के साथ, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button